
जालंधर: तेज रफ्तार कार ने गाड़ियों में मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत
AajTak
जालंधर के मॉडल टाउन में माता रानी चौक के पास शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत हो गई. क्रेटा कार की तेज रफ्तार टक्कर से चार गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. रिची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
पंजाब के जालंधर में शनिवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सांसद और दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत हो गई. हादसा मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास रात करीब 10:40 बजे हुआ. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार ने फॉर्च्यूनर समेत तीन गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी.
टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ियों के एयरबैग खुल गए. रिची केपी अपनी फॉर्च्यूनर में बैठे थे और गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया, जहां से पटेल अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार गर्दन के मनके टूटने के कारण उनकी मौत हुई.
भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत
हादसे के बाद क्रेटा चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी तलाश शुरू कर दी है. इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. थाना-6 पुलिस ने सभी चार गाड़ियों को जब्त कर लिया है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मोहिंदर सिंह केपी के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे. देर रात तक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग उन्हें ढांढस बंधाने आते रहे. डीसीपी नरेश डोगरा ने कहा कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










