
जामुन के सिरके से भरी बोतल में हुआ ऐसा धमाका कि रेलवे जंक्शन पर मच गई अफरा-तफरी
AajTak
यूपी के चंदौली में रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की बैग में रखी सिरके की बोतल में ब्लास्ट हो गया. धमाके की आवाज सुनकर स्टेशन के यात्री इधर-उधर भागने लगे. दरअसल, यात्री के पास मौजूद प्लास्टिक बोतल में जामुन का सिरका रखा था. जब बोतल फटी तो उसका ढक्कन एक व्यक्ति की आंख के पास जा लगा.
उत्तर प्रदेश के चंदौली में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक यात्री के रखे बैग में जोरदार धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. धमाके से उस यात्री के सिर में चोट भी आई. यात्री प्रतीक्षालय में मौजूद आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. इस दौरान धमाके के पीछे जो कारण सामने आया, वह हैरान करने वाला था. दरअसल, गुरुवार शाम तकरीबन 7 बजे यह धमाका यात्री के पिट्ठू बैग में रखे हुए जामुन के सिरके की बोतल में हुआ था.
जानकारी के अनुसार, वाराणसी के फूलपुर के रहने वाले कमला प्रसाद सिंह नाम का यात्री दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचा था. कमला प्रसाद को कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी. कमला प्रसाद की बैग में खाने-पीने के सामान के अलावा 2 लीटर की बोतल में जामुन का सिरका भरा था. इसी सिरके की बोतल में अचानक विस्फोट हो गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी की वजह से जामुन के सिरके से भरी बोतल में गैस बनी होगी, इसी के बाद उसमें विस्फोट हो गया.
स्टेशन परिसर में मचा हड़कंप, भागने लगे लोग
अचानक ब्लास्ट के बाद सिरके की बोतल का ढक्कन इतनी तेजी से एक यात्री की आंख में जा लगा कि वह घायल हो गया, उसकी आंख में गंभीर चोट आ गई. घायल यात्री को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया. उधर जामुन के सिरके की बोतल में विस्फोट के बाद स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे.
इस दौरान स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने लोगों को जानकारी दी कि कोई बड़ी घटना नहीं है, बल्कि जामुन के सिरके की बोतल फट गई है, जिसकी वजह से तेज आवाज हुई.
घटना को लेकर क्या बोले आरपीएफ प्रभारी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










