
जामिया की असिस्टेंट प्रोफेसर का कोरोना से निधन, ट्वीट किया था- दिल्ली में कोई जिंदा नहीं रह सकता
AajTak
दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नबीला सादिक का बुधवार को निधन हो गया. वो कई दिनों से कोरोना से जूझ रही थीं. उन्होंने फरीदाबाद के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली.
दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नबीला सादिक का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया. वो पिछले कई दिनों से कोरोना से जूझ रही थीं. कुछ दिन पहले ही उनकी मां का भी कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया था. 4 मई को उन्होंने ट्वीट कर अपने लिए आईसीयू बेड्स मांगा था. 2 मई को लिखा था कि दिल्ली में कोई भी जिंदा नहीं रह सकता. At this rate no one will stay alive in Delhi atleast. 38 साल की नबीला पिछले कई दिनों से कोविड से ग्रसित थी और काफी हताश भी थीं. 4 मई को उन्होंने ट्वीट कर अपने लिए आईसीयू बेड मांगा था. 2 मई को उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, "दिल्ली में ऐसे माहौल में कोई जिंदा नहीं रह सकता."
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










