
जामा मस्जिद प्रदर्शन मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
AajTak
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. प्रदर्शन को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था. वहीं, पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि देर रात दो लोगों गिरफ्तार किया गया है. साथ मामले में धारा 153ए जोड़ी गई है.
दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया था.
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. प्रदर्शन को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था. वहीं, पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि देर रात दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही मामले में धारा 153ए जोड़ी गई है. पहले धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया था.
पुलिस का कहना है कि जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करने वाले कुछ लोगों की पहचान की गई है. अब तक की जांच में किसी भी राजनीतिक दल या संगठन का नाम इस मामले में सामने नहीं आया है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी.
वहीं, इस प्रदर्शन को लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना था कि उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के बारे में कुछ पता नहीं है. न ही मस्जिद की ओर से कोई विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था. उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने जामा मस्जिद चौक पर यानी गेट नंबर एक पर नारे लगाने शुरू कर दिए. ये कौन लोग हैं, ये तो पुलिस पता लगाएगी. पुलिस को मालूम होगा, ये कौन लोग हैं किन लोगों ने ये नारेबाजी की है. किसी को पता नहीं था मेरे खयाल से पुलिस को भी पता नहीं था की कोई प्रदर्शन होने वाला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










