
'जापान यात्रा से पहले नोटबंदी करते हैं मोदी,' खड़गे का PM पर हमला
AajTak
आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की है. हालांकि, जनता को 30 सितंबर तक का समय दिया है. ताकि लोग नोट जमा करा सकें या बदलवा सकें. RBI के फैसले पर विपक्षी नेता काफी आलोचना कर रहे हैं. शनिवार कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कदम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को दो हजार रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा कर दी है. दो हजार के नोट 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक बैंक में जाकर बदले या जमा करवाए जा सकते हैं. तब तक ये नोट वैध रहेंगे. रिजर्व बैंक के इस फैसले पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर देखा जा रहा है. दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशाना साधा और नोट वापस लेने के फैसले को पीएम मोदी की जापान यात्रा से जोड़ा. खड़गे ने कहा कि पीएम जब भी जापान यात्रा पर जाते हैं तो देश में 'नोटबंदी' करने के बाद ही निकलते हैं.
खड़गे ने आरबीआई की घोषणा के साथ एक अजीबोगरीब संबंध बताया. उन्होंने कहा- जब भी पीएम मोदी जापान जाते हैं, यहां 'नोटबंदी' की अधिसूचना होती है. खड़गे ने इशारों में 2016 में नोटबंदी का जिक्र किया. तब 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों को रातोंरात बंद करने का फैसला लिया गया था. खड़गे ने आगे कहा- पिछली बार जब वे जापान गए थे तो उन्होंने (पीएम मोदी) 1000 रुपये का नोट बंद किया था. खड़गे ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार जब वह गए हैं तो उन्होंने 2,000 रुपये का नोट बंद किया है.
बता दें कि पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार (19 मई) को जापान के हिरोशिमा पहुंचे. वे तीन देशों की यात्रा पर हैं. जापान के बाद पीएम पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे.
2000 रुपये के नोट क्यों बंद हुए? पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने बताई बड़ी वजह
पहली नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को गहरा जख्म दिया: खड़गे
इससे पहले खड़गे ने इस कदम को दूसरा नोटबंदी करार दिया था. उन्होंने ट्वीट किया और पूछा- क्या यह एक गलत फैसले पर पर्दा है? निष्पक्ष जांच से ही कारनामों की सच्चाई सामने आएगी. आपने पहली नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को एक गहरा जख्म दिया था, जिससे पूरा असंगठित क्षेत्र तबाह हो गया, MSME ठप हो गए और करोड़ों रोजगार गए. अब ₹2000 के नोट वाली "दूसरी नोटबंदी"... क्या ये गलत निर्णय के ऊपर पर्देदारी है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










