
'जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति संवेदना', बेंगलुरु भगदड़ पर PM मोदी ने जताया दुख
AajTak
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब हजारों फैन्स टीम को बधाई देने पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुःखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के स्वस्थ होने की कामना की.
बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली आईपीएल जीत का जश्न मातम में बदल गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब हजारों की संख्या में फैन्स टीम को बधाई देने स्टेडियम के पास जुटे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
प्रधनमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बेंगलुरु की यह दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."
यह भी पढ़ें: Chinnaswamy Stadium Stampede: 'RCB के इवेंट में हमारा कोई रोल नहीं, लेकिन...', बेंगलुरु भगदड़ पर BCCI का बयान
आरसीबी टीम को किया जाना था सम्मानित
यह आयोजन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें RCB टीम को उनके पहले आईपीएल खिताब के लिए सम्मानित किया जाना था. आयोजन के लिए केवल पास और टिकल वालों को इजाजत थी, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में फैंस बिना इजाजत भी पहुंच गए, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई.
घटना कैसे हुई?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










