
जानिए- उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के बारे में वो खास बातें जो बनाती हैं दूसरों से अलग
AajTak
एक बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी उनके अनुभव की सराहना करते हुए कहा था कि सांसद और राज्यपाल के रूप में आपकी भूमिकाएं संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने में महत्वपूर्ण रही हैं. मुझे विश्वास है कि आपका अनुभव और समझ राज्यसभा की प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे और नए मील के पत्थर गढ़ेंगे.
एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बतौर राज्यपाल और नेता कई मायनों में अलग पहचान रखते हैं. जहां कई राज्यों के राज्यपाल लगातार विवाद और टकराव की वजह से सुर्खियों में रहे, वहीं राधाकृष्णन ने चुपचाप और सादगी से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. आइए जानते हैं वो 3 बातें जो सीपीआर (CPR) को सबसे अलग बनाती हैं.
लंबी दौड़ के खिलाड़ी, राजनीति में भी ‘मैराथन रनर’
सीपी राधाकृष्णन असल जिंदगी में भी लंबी दौड़ के खिलाड़ी हैं. जैसे खिलाड़ी मैदान पर दौड़ते वक्त मुंह से बेवजह बोलने की बजाय सांस लेते हैं, वैसे ही राधाकृष्णन ने भी बिना विवादों में उलझे, चुपचाप अपने काम किए. यही वजह है कि जहां कई राज्यपाल राज्यों की सरकारों से भिड़ंत की वजह से चर्चा में रहे, वहीं राधाकृष्णन ने शांत रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई.
राजनीति की लंबी दौड़ लगाने वाले राधाकृष्णन को अब बीजेपी ने एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है. रविवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने उनके नाम पर मुहर लगाई.
68 साल के राधाकृष्णन दो बार कोयंबटूर से सांसद रह चुके हैं और तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. चार दशक से ज़्यादा का राजनीतिक अनुभव और पार्टी के साथ गहरी जुड़ाव उन्हें इस पद के लिए स्वाभाविक दावेदार बनाता है.
उपराष्ट्रपति पद इसलिए भी अहम है क्योंकि इस पद पर बैठा नेता राज्यसभा का सभापति भी होता है. ऐसे में सदन की कार्यवाही को गरिमा के साथ चलाने के लिए अनुभव और साख दोनों ज़रूरी हैं. दिलचस्प यह है कि राधाकृष्णन की छवि विपक्ष में भी अच्छी है. कभी डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने उन्हें लेकर कहा था, 'अच्छे आदमी हैं, बस गलत पार्टी में हैं.' ये वही समय था जब राधाकृष्णन दूसरी बार लोकसभा पहुंचे थे और इसमें डीएमके का समर्थन भी शामिल था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






