
जानिए किन कंपनियों ने बनाए थे एक हफ्ते में बिहार में ढहे तीन पुल? पहले के मामलों में क्या हुआ एक्शन
AajTak
बिहार में अररिया और सिवान के बाद रविवार को मोतिहारी में पुल गिरने का मामला सामने आया है. एक हफ्ते के अंदर तीन पुल ढहने से राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है. घोड़ासहन प्रखंड में शनिवार की रात जो निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया वह लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा था.
बिहार में पुलों के गिरने के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. रविवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के घोड़ासहन ब्लॉक में एक निर्माणाधीन छोटा पुल ढह गया, जो राज्य में एक हफ्ते से भी कम समय में पुल गिरने की तीसरी घटना है. इससे पहले शनिवार को सीवान और मंगलवार को अररिया में भी पुल ढह गया था.
रविवार को पुल गिरने की घटना पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के घोड़ासहन ब्लॉक में चैनपुर स्टेशन के लिए पहुंच मार्ग पर हुई है. इसे 2 करोड़ रुपये की लागत से से बनाया जा रहा था.पुल की ढलाई का काम किया जा चुका था.
धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन को मिली थी पुल बनाने की जिम्मेदारी
मोतिहारी के अमवा गांव को प्रखंड के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने के लिए राज्य के ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) द्वारा नहर पर 16 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा था. पुल निर्माण की जिम्मेदारी धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन मोतिहारी को मिली थी. गांव के लोग पुल के बनने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवता पर सवाल उठा रहे हैं. उनका आरोप है कि पुल बनने में जिस स्तर का माल प्रयोग होना चाहिए था.
गनीमत यह रही कि पुल के ढहने से कोई हताहत नहीं हुआ.ऐसा कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने शुरू में पुल के कुछ खंभों के निर्माण पर आपत्ति जताई थी. पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: 'बिहार में डबल इंजन सरकार के आतंक से तंग आकर 3 पुलों ने जल समाधि ले ली...', लालू यादव का PM पर निशाना

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










