
जानलेवा भगदड़: 21 साल में 15 बड़े हादसे, जिसमें 1300 से ज्यादा लोगों की चली गई जान
AajTak
India's Deadly Stampede: देश में आए दिन कहीं न कहीं भगदड़ की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें कई मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. आइए आपको पिछले 21 साल हुए भगदड़ के 15 दर्दनाक वाकये बताते हैं, जिनमें 1300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. यहां 'वैकुंठ द्वार दर्शन' के लिए सेंटर बनाकर टोकन बांटे जाने थे, लेकिन टोकन बंटने से पहले ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई और 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. ऐसे में हम आपको देश के अंदर पिछले 21 साल में हुई भगदड़ की ऐसी 15 घटनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिनमें 1324 लोगों की मौत हो गई.
> 12 अगस्त 2024: बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर इलाके में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए.
> 2 जुलाई 2024: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक 'सत्संग' के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई. भगदड़ बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि 'भोले बाबा' के समागम में हुई थी.
> 31 मार्च 2023: इंदौर शहर के एक मंदिर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम के दौरान एक प्राचीन ‘बावड़ी’ के ऊपर बनी स्लैब के ढह जाने से 36 लोगों की मौत हो गई थी.
> 1 जनवरी 2022: जम्मू-कश्मीर में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
> 14 जुलाई 2015: आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 'पुष्करम' त्योहार के पहले दिन गोदावरी नदी के तट पर एक प्रमुख स्नान स्थल पर भगदड़ मचने से 27 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. 20 लोग घायल भी हुए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










