
जादवपुर यूनिवर्सिटी में कल निकाली जाएगी रामनवमी की रैली, पूरे बंगाल में रहेगी छुट्टी
AajTak
पश्चिम बंगाल की जादवपुर विश्वविद्यालय ने 17 अप्रैल को छात्रों के एक समूह द्वारा कैंपस के अंदर रामनवमी रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है. यह पहली बार है कि जादवपुर परिसर के अंदर ऐसा जुलूस निकाला जाएगा.
पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब रामनवमी के त्योहार के दिन रैली का आयोजन किया जाएगा. जादवपुर विश्वविद्यालय ने 17 अप्रैल को छात्रों के एक समूह द्वारा कैंपस के अंदर रामनवमी रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है. यह पहली बार है कि जादवपुर परिसर के अंदर ऐसा जुलूस निकाला जाएगा.
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब प्रदेश में रामनवमी को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. बंगाल में दुर्गा पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा बड़े त्योहार के रूप में मनाए जाते हैं. कई अन्य त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश होता था, लेकिन रामनवमी पर बंगाल में अवकाश नहीं होता था.
ममता सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
बता दें कि मार्च महीने में ही ममता सरकार ने इस सरकारी छुट्टी की आधिकारिक घोषणा की थी. लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया था और इसकी घोषणा की थी.
चुनाव से पहले ममता का मास्टरस्ट्रोक
गौरतलब है कि इस साल 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार और उससे जुड़े सभी विभागों व संस्थानों में छुट्टी रहेगी. इस निर्णय को लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










