
जातिवादी राजनीति की सबसे बड़ी खिलाड़ी तो बीजेपी है
AajTak
बीजेपी जाति जनगणना के पक्ष में कभी नहीं रही है, क्योंकि RSS हिंदुओं को एकजुट रखना चाहता है. लेकिन, अब बीजेपी की ही सरकार ने ये काम कराने जा रही है. कुछ लोग ऐसा भी समझ रहे हैं कि बीजेपी ये काम विपक्ष के दबाव में करने जा रही है, जबकि जातीय राजनीति तो सबसे ज्यादा बीजेपी ही करती है.
बीजेपी के विरोधी भले ही उसे सांप्रदायिक और हिंदू-मुस्लिम करने वाली पार्टी के तौर पर प्रचारित करते रहे हों, लेकिन असल में वो सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है. नेतृत्व से लेकर बूथ लेवल पर मैनेजमेंट तक जातीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के जरिये ही बीजेपी पूरा चुनाव मैनेजमेंट करती है.
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पद ही नहीं, राज्यों के मुख्यमंत्रियों और यहां तक कि चुनावी गठबंधन करने में भी बीजेपी माइक्रो लेवल पर जातीय समीकरणों के हिसाब से ही करती है. आने वाले बिहार चुनाव में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलने वाला है, और यूपी में भी बीजेपी के सारे गठबंधन साथी अपनी अपनी जातियों के प्रतिनिधि ही तो हैं - हिंदुत्व की राजनीति का एजेंडा तो, असल में, हाथी के दिखाने के दांत हैं, खाने के दांत तो गहराई तक जातियों में जकड़े हुए हैं.
1. ओबीसी प्रधानमंत्री, एससी-एसटी से राष्ट्रपति
पहले भले ही बीजेपी ब्राह्मणों और बनियों की पार्टी मानी जाती रही हो, लेकिन धीरे धीरे पार्टी ने दलितों और पिछड़ों में घुसपैठ कर ली है - सवर्ण तो बीजेपी के साथ अब टीना फैक्टर के चलते जुड़े हुए लगते हैं, आखिर जायें तो जायें कहां?
ये लगातार दूसरी बार है जब बीजेपी ने देश के सबसे बड़े पद पर SC/ST समुदाय से राष्ट्रपति बनाया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं, जबकि उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी दलित समुदाय से ही थे.
और, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो बीजेपी के सबसे बड़े ओबीसी चेहरा हैं. सरकार से संगठन तक हर कदम पर करीब करीब ऐसी ही तस्वीर नजर आती है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










