
जांच की कड़ियां, चैट और हिरासत... दिल्ली शराब घोटाले में ED से अलग अब CBI की क्यों हुई है एंट्री?
AajTak
दिल्ली में कथित आबकारी नीति घोटाले मामले में जांच एजेंसियां का शिकंजा कसता जा रहा है. बीआरएस नेता के कविता को ईडी के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई इस केस में कविता से पूछताछ की तैयारी है. जांच एजेंसी उनकी भूमिका का पता करेगी. CBI और ED ने इस केस के संबंध में FIR दर्ज की थी. ईडी अपनी जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जुटा रही है.
दिल्ली शराब घोटाले में फंसे नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीबीआई और ईडी के फेर में आए आरोपियों को जमानत मिलने का मामला पेचीदा हो गया है. गुरुवार को सीबीआई ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता (46 साल) को गिरफ्तार किया यानी पहले से ही ईडी की जांच का सामना कर रही कविता को अब सीबीआई जांच का भी सामना करना होगा. जांच एजेंसी ने शुक्रवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और रिमांड मांगी है. इससे पहले ईडी इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि, 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को जमानत मिल गई थी लेकिन बाकी आरोपियों के मामले में अदालतों से राहत नहीं मिली. दोनों एजेंसियां अलग-अलग जांच कर रही हैं.
दोनों एजेंसियों की जांच का फोकस क्या?
ईडी आबकारी नीति को बनाने और लागू करने में धन शोधन के आरोपों की जांच कर रही है. जबकि सीबीआई की जांच पॉलिसी बनाते समय हुई कथित गड़बड़ी पर केंद्रित है. संभव है कि के कविता के बाद सीबीआई आने वाले समय में केजरीवाल की हिरासत मांग सकती है और केस से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर सकती है.
दोनों जांच एजेंसियां दावा कर रही हैं कि आबकारी नीति में फंसे आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं. ईडी ने मनी ट्रेल का दावा किया है तो सीबीआई रिकॉर्ड्स से लेकर भ्रष्टाचार की कड़ियों को जोड़कर घोटाला होने का दावा कर रही है. दोनों एजेंसियां अब तक 15 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी हैं और कोर्ट में 6 चार्जशीट दायर कर चुकी हैं. ईडी ने अब तक 128 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है. दोनों एजेंसियां 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है केंद्र सरकार, केजरीवाल के खिलाफ साजिश...', AAP की मंत्री आतिशी का दावा
'जानिए कब सामने आया कथित पूरा घोटाला?'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










