
ज़िम्बाब्वे के इस गेंदबाज़ ने ऑस्ट्रेलिया को किया चारों खाने चित
BBC
ज़िम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने मैच विनिंग स्पेल डाला. वो अपनी हाइट के लिए भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.
श्रीलंका के कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के एक मुक़ाबले में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया है.
इस मैच में ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट के नुक़सान पर 169 रन बनाए थे.
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवरों में 146 रन बनाकर आउट हो गई.
और ज़िम्बाब्वे की इस जीत के हीरो रहे ब्लेसिंग मुजरबानी, जो चर्चा में बने हुए हैं.
29 साल के ब्लेसिंग मुजरबानी ने मैच विनिंग स्पेल डालते हुए चार ओवर में महज 17 रन खर्च किए और चार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा.
हालांकि ब्लेसिंग मुजरबानी को इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है. उन्होंने साल 2018 टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था.
अभी तक खेले गए 84 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 95 विकेट लिए हैं.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












