
'जहां मुसलमान बहुतायत, वहां चक्काजाम का प्लान था...', शरजील और उमर खालिद की जमानत के विरोध में बोली दिल्ली पुलिस
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में जमानत सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि 2020 के दिल्ली दंगे स्वत: नहीं हुए थे, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत कराए गए. पुलिस ने बताया कि दंगे की तैयारी पहले से की गई थी और इसका उद्देश्य समाज को बांटना और राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला करना था. अब सुनवाई 20 नवंबर को जारी रहेगी.
दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि 2020 में हुआ दिल्ली दंगा अचानक नहीं हुआ था, बल्कि एक सुनियोजित और व्यवस्थित साजिश के तहत कराया गया था. सुप्रीम कोर्ट में आरोपी शरजील ईमाम, उमर खालिद, मीरान हैदर, गुल्फिशा फातिमा और शिफा उर रहमान की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ के सामने दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जमानत का विरोध किया.
SG मेहता ने कहा कि सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद सांप्रदायिक दंगे हुए और इसके पीछे एक सुविचारित योजना थी. उन्होंने कहा कि दंगे की तैयारी पहले से की गई थी और यह राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला करने की साजिश थी. पुलिस के अनुसार चक्का जाम सिर्फ दिल्ली के लिए नहीं था, बल्कि उन सभी शहरों में करने की योजना थी जहां मुसलमान आबादी अधिक है.
दिल्ली दंगा सोची-समझी साजिश
साथ ही उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप चैट से पता चलता है कि संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पैसा जुटाने की योजना पहले से बनी थी. SG ने कहा कि यह सिर्फ सांप्रदायिक घटना नहीं थी, बल्कि समाज और देश को बांटने का प्रयास था. ASG एस वी राजू ने तर्क दिया कि आरोपी देवांगना कलिता को मिली जमानत को आधार बनाकर बाकी आरोपी भी राहत मांग रहे हैं.
सांप्रदायिक घटना नहीं बल्कि समाज को बांटने का प्रयास
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला त्रुटिपूर्ण है क्योंकि उसने तथ्यों को ठीक से नहीं देखा.राजू ने यह भी कहा कि मुकदमे में देरी आरोपियों के कारण हुई, इसलिए वे देरी को आधार बनाकर जमानत नहीं मांग सकते। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 20 नवंबर तय की है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








