
'जहां भी लाइव प्रसारण होगा, उस जगह को...', IND vs PAK मैच को लेकर AAP नेता की चेतावनी
AajTak
भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला. आप महिला विंग ने दिल्ली में टीवी तोड़कर सांकेतिक विरोध किया और पीएम मोदी पर तंज कसा. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीसीसीआई और बीजेपी पर निशाना साधते हुए लोगों से मैच का बहिष्कार करने की अपील की और जय शाह की भूमिका पर सवाल खड़े किए.
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली टक्कर से पहले देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी तेज है. सोशल मीडिया पर भी इस मुकाबले को लेकर लोगों में गुस्सा है. इसी बीच, आम आदमी पार्टी ने इस मुकाबले को लेकर सरकार को घेरा है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस भी रेस्टोरेंट, बार या सार्वजनिक जगह पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. हम उसका विरोध करेंगे.
उधर, आप (AAP) की महिला विंग ने राजधानी में पार्टी मुख्यालय के बाहर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने एक टीवी सेट तोड़ा और प्रतीकात्मक तौर पर कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को सिंदूर चढ़ाना चाहते हैं.
क्या बोले आप नेता सौरभ भारद्वाज
आज तक से बातचीत में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीसीसीआई और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने लोगों से मैच का बहिष्कार करने की अपील की और सवाल उठाया कि आईसीसी और बीसीसीआई में ताक़तवर पद पर रहते हुए भी जय शाह पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर क्यों नहीं कर पाए.
यह भी पढ़ें: एशिया कप में इंडिया-पाक मैच पर एक्टर सुनील शेट्टी का रिएक्शन, बोले- हमें मैच देखना...
वहीं, AIMIM के दिल्ली अध्यक्ष ने भी इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग उठाई. उन्होंने कहा, दिल्ली मजलिस भारत पाकिस्तान मैच का पूरा विरोध करती है और अगर कहीं पब्लिक में इसकी स्क्रीन होगी तो इसकी नुकसान की जिम्मेदारी आयोजकों पर होगी, हमारे कार्यकर्ता इस देशद्रोह में कभी शामिल नहीं होंगे. बता दें कि कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने इस मुकाबले के विरोध में प्रदर्शन किया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











