
जहरीली शराब कांडः अलीगढ़ में धरा गया 25 हजार का ईनामी बदमाश, 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त
AajTak
जहरीली शराब केस में अलीगढ़ पुलिस ने शराब अपराधियों की 5 करोड़ की संपत्ति की ध्वस्त की है जबकि 100 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित की है. जांच के लिए गठित टीमों द्वारा 5 राज्यों के 200 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी गई.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 15 साल के अपराध का महज 7 दिन में खात्मा कर दिया गया है. पुलिस ने 25,000 रुपये हजार के ईनामी नीरज चौधरी सहित जहरीली शराब का सामान सप्लाई करने वाले ठेकेदार चौब सिंह और बनवारी लाल को गिरफ्तार कर लिया है. नकली शराब प्रकरण में जिले के कई थानों में अब तक कुल 17 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं 40 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं. 50,000 हजार का ईनामी विपिन यादव सहित 25,000 हजार के ईनामी मुनीश शर्मा के बाद अब 25,000 हजार का ईनामी नीरज चौधरी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










