
जस्टिस यशवंत वर्मा पहले नहीं, इन 5 जजों के खिलाफ भी शुरू हुई थी महाभियोग कार्यवाही, जानें क्या हुआ अंजाम
AajTak
साल 2015 में राज्यसभा के 58 सदस्यों ने गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस जे.बी. पारदीवाला के खिलाफ आरक्षण के मुद्दे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था. सांसदों ने जस्टिस पारदीवाला पर अनुसूचित जाति और जनजाति के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था.
नोटकांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. केंद्र सरकार जस्टिस वर्मा के खिलाफ संसद के अगले सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लेकर आएगी और इसे लेकर राजनीतिक सहमति बनाई जा रही है. दिल्ली में बीते दिनों इसे लेकर बैठकों का लंबा दौर चला, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा शामिल रहे.
5 जजों के खिलाफ आ चुका है प्रस्ताव
जस्टिस वर्मा के खिलाफ अगर महाभियोग चलाया जाता है तो वह ऐसे छठे न्यायाधीश होंगे, जिन्हें इस प्रक्रिया से गुजरना होगा. उनसे पहले जस्टिस वी. रामास्वामी, जस्टिस सौमित्र सेन, जस्टिस एस.के. गंगेले, जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और पूर्व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा महाभियोग की प्रक्रिया का सामना कर चुके हैं. हालांकि अब तक लाए गए सभी महाभियोग प्रस्तावों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है.
पहली बार साल 1993 में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस वी. रामास्वामी के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिनपर वित्तीय अनियमिताओं के आरोप थे. यह प्रस्ताव लोकसभा में लाया गया था, लेकिन जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा और प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी.
इसके बाद भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सौमित्र सेन के खिलाफ साल 2011 में राज्य सभा में महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया था और इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. वह पहले ऐसे न्यायाधीश थे जिन पर उच्च सदन की ओर से महाभियोग प्रक्रिया शुरू की गई थी.
बयान वापस लेने पर रुकी कार्यवाही

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










