
जस्टिस चंद्रचूड़ ने CJI यूयू ललित को ऐसे दी विदाई, उनके तमाम फैसलों को किया याद
AajTak
CJI ललित, का न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में 74 दिनों का छोटा कार्यकाल था जो कि 8 नवंबर को पूरा हो गया. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर को भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ लेंगे. यूयू ललित की विदाई के वक्त जस्टिस चंद्रचूड़ ने उनके ऐतिहासिक फैसलों को याद किया.
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर को भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ लेंगे. उन्होंने सोमवार को कहा कि उनके पास न्यायमूर्ति यूयू ललित के उत्तराधिकारी के रूप में बहुत बड़े आकार के जूते हैं जो कि उन्हें भरने हैं और उम्मीद है कि वह इसे पूरा कर पाएंगे. बता दें कि CJI ललित, का न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में 74 दिनों का छोटा कार्यकाल था जो कि 8 नवंबर को पूरा हो गया.
जस्टिस चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) द्वारा जस्टिस ललित के लिए आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 49वें सीजेआई ने उल्लेखनीय नेतृत्व दिखाया और अपने कार्यकाल के दौरान न्याय तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध थे. सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश ने कहा कि सीजेआई ललित ने महत्वपूर्ण संवैधानिक मुद्दों की सूची को प्राथमिकता दी, लंबित मामलों को कम किया और संस्था की छवि को 'औपनिवेशिक न्याय वितरण प्रणाली से एक ऐसी प्रणाली में बदलने में मदद की जहां लोगों तक पहुंचना है.'
अब डी वाई चंद्रचूड़ संभालेंगे पद
पूर्व सीजेआई वाईवी चंद्रचूड़ के बेटे जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, 'व्यक्तिगत रूप से, आपके उत्तराधिकारी के रूप में, मुझे पता है कि मेरे पास भरने के लिए बहुत बड़े आकार के जूते हैं क्योंकि आपने वास्तव में मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभाई है.' बताते चलें कि 13 मई 2016 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का सीजेआई के रूप में दो साल का कार्यकाल होगा और वो 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे.
लाइव स्ट्रीमिंग से जन-जन तक पहुंची सुनवाई
इस कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और भारत के महान्यायवादी आर वेंकटरमणी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. जस्टिस चंद्रचूण ने कहा, हमने देखा है कि कैसे उन्होंने (सीजेआई ललित) महत्वपूर्ण संवैधानिक मामलों को सूचीबद्ध करने को प्राथमिकता दी और कैसे उन्होंने इन सुनवाईयों को लाइव स्ट्रीमिंग करके आम जनता तक पहुंचाया. अपने कार्यकाल के दौरान, यूयू ललित ने लिस्टिंग प्रक्रिया और रजिस्ट्री में पारदर्शिता में सुधार और पेंडेंसी को कम करना दैसे काम शुरू किए. जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि मैं उन सभी अच्छे कामों को जारी रखने की उम्मीद करता हूं जो सीजेआई ललित ने शुरू किए हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








