
जस्टिन ट्रूडो ने टैरिफ वॉर को बताया मूर्खतापूर्ण, डोनाल्ड ट्रंप ने 'गवर्नर' कहकर कनाडाई PM पर कसा तंज
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का विचार रखा था, जिसे कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सिरे से खारिज कर दिया था. इसके बाद ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री को 'गवर्नर ट्रूडो' कहना शुरू किया, जो उन पर एक तरह का कटाक्ष है.
कनाडा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर का जवाब अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगाकर दिया है. कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को 30 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया. इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री को 'गवर्नर ट्रूडो' कहकर उन पर कटाक्ष किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि वह कनाडाई वस्तुओं पर टैरिफ और बढ़ा देंगे.
ट्रंप की यह प्रतिक्रिया तब आई जब प्रधानमंत्री ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमला बोलते हुए कहा कि कनाडाई आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का उनका फैसला, एक बहुत ही बेवकूफी भरा कदम है. इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'कृपया कनाडा के गवर्नर ट्रूडो को समझाएं कि जब वह अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाएंगे, तो हमारा रेसिप्रोकल टैरिफ (जवाबी टैरिफ) तुरंत इतनी ही मात्रा में बढ़ जाएगा.'
यह भी पढ़ें: ट्रूडो ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, US पर लगाया 25% जवाबी टैरिफ, ट्रेड वॉर में दो-दो हाथ को तैयार
ट्रंप ने ट्रूडो को PM की बजाय गवर्नर क्यों कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का विचार रखा था, जिसे कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सिरे से खारिज कर दिया था. इसके बाद ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री को 'गवर्नर ट्रूडो' कहना शुरू किया, जो उन पर एक तरह का कटाक्ष है. दरअसल, अमेरिका में राज्य का प्रशासन गवर्नर चलाता है. ट्रंप यह कह चुके हैं कि कनाडा को अमेरिका में विलय कर लेना चाहिए और उसका 51वां राज्य बन जाना चाहिए. इसीलिए वह कनाडा के पीएम को 'गवर्नर' कहकर उन पर तंज कसते हैं.
कनाडा और मैक्सिको के उत्पादों पर 25% टैरिफ

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











