
जवान दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कहां तक सही? इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में डॉ राज रघुवंशी ने दिया जवाब
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में प्लास्टिक और एस्थेटिक सर्जन राज रगुवंशी ने भी शिरकत किया. इस दौरान बढ़ते हुए प्लास्टिक सर्जरी के ट्रेंड को लेकर अपनी बात रखी.
मुंबई के ताज लैंड्स एंड (होटल) में बुधवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave 2024) का आगाज हुआ. इसमें राजनीति से लेकर फिल्म और बिजनेस इंडस्ट्री तक के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं. दो दिन तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव के पहले दिन क्या प्लास्टिक सर्जरी हमें जवान रख सकता है( Can plastic surgery keep us younger) सेशन में प्लास्टिक और एस्थेटिक सर्जन राज रघुवंशी ने भी शिरकत किया. इस दौरान बढ़ते हुए प्लास्टिक सर्जरी के ट्रेंड को लेकर अपनी बात रखी.
प्लास्टिक सर्जरी वरदान या अभिशाप
डॉक्टर राज रघुवंशी के मुताबिक प्लास्टिक सर्जरी वरदान और अभिशाप दोनों साबित हो सकता है. एक तरीके से प्लास्टिक सर्जरी आपके आत्म विश्वास को बढ़ा सकता है. लेकिन अगर कोई शख्स ऐसी उम्मीद लेकर आता है जिसे वास्तविकता में भी करना संभव नहीं है तो ये एक तरीके उस व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए भी खराब साबित हो सकता है.
लंबे समय तक यंग दिखने के लिए क्या करें?
डॉ राज रघुवंशी ने कहा ऐसा नहीं है कि आपने प्लास्टिक सर्जरी करा लिया है तो आप हमेशा जवां दिखेंगे. इसका भी एक टाइम पीरियड होता है. नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट सिर्फ 6 महीने से 2 साल के लिए होता है. वहीं, सर्जिकल ट्रीटमेंट लंबे समय के लिए होता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं. आपको इन दोनों ट्रीटमेंट का टाइम पीरियड पूरा होने के बाद डॉक्टर के बाद फिर से जाना पड़ेगा. प्लास्टिक सर्जरी आपको जवान दिखाने का एक घटक है. अगर किसी को लंबे समय तक यंग दिखना है तो उसे खुद को हमेशा अच्छे से हाइड्रेटेड रखना चाहिए. अच्छे से सोना चाहिए और खानपान अच्छा रखना होना चाहिए.
बड़े-बड़े सितारे हैं डॉ राज रघुवंशी के क्लाइंट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










