
जल रहा था शहर, हेलिकॉप्टर से भेजे गए थे SP... PM मोदी ने दिलाई गोलू अपहरण कांड की याद
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर रैली में 2001 के चर्चित गोलू अपहरण और हत्या कांड का जिक्र कर महागठबंधन पर तीखा हमला बोला. इस मामले ने उस समय पूरे बिहार को हिला दिया था, जब गोलू की हत्या के बाद शहर हिंसा की आग में जल उठा था. 23 साल बाद पुलिस ने फिर इस केस की फाइल खोली है, जिससे कई राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है.
बिहार में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित किया जहां उन्होंने लोगों को शहर के चर्चित गोलू अपहरण कांड की याद दिलाई और महागठबंधन पर तंज कसा. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या था गोलू अपहरण कांड जिसका जिक्र कर पीएम मोदी ने लालू यादव और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. बिहार में जिस वक्त गोलू का अपहरण हुआ था उस समय बिहार में लालू यादव की पार्टी का शासन था.
साल 2001 में हुआ था गोलू अपहरण कांड
साल 2001 में मुजफ्फरपुर में गोलू नाम के मासूम बच्चे को पहले अगवा कर लिया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी. गोलू का शव मिलने के बाद पूरा शहर गुस्से में उबल पड़ा था. लोगों ने मुख्य सड़क से लेकर शहर की गलियों तक को जाम कर रखा था और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरा शहर बंद कर दिया था. बीते साल ही पुलिस ने इस मामले को फिर से खोला है.
हेलीकॉप्टर से भेजे गए थे नए एसपी
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










