
'जल्दी करो, काट दो सिर...', यूक्रेनी सैनिक के वीडियो पर रूस की क्यों हो रही ISIS से तुलना
AajTak
Beheading Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग भयंकर बता रहे हैं. इसमें एक देश के सैनिक ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए दूसरे देश के सैनिक का गला काट दिया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें क्रूरता की सारी हदें पार होती नजर आ रही हैं. इसमें एक सैनिक दूसरे देश के सैनिक का चाकू से सिर काटता हुआ दिखाई दिया. ऐसा दावा है कि जिस सैनिक को मारा गया है, वह यूक्रेन के लिए जंग लड़ रहा था. उसे मारने वाला सैनिक रूसी है. वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती. जान गंवाने वाले सैनिक ने हाथ में पीले रंग का बैंड पहना हुआ था, जिसे यूक्रेन के सैनिक पहनते हैं. इसी से उसकी पहचान हो सकी.
वायरल वीडियो को ब्लर किया गया है और शुरुआत में एक आवाज सुनाई देती है. इससे मालूम होता है कि पीड़ित सैनिक हमला होने के बाद भी जीवित था. युद्ध में इतनी बर्बरता की किसी को उम्मीद नहीं थी. मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो शेयर कर बयान जारी किया. उन्होंने कहा, 'ये कुछ ऐसा है, जिसे दुनिया में कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता. ये जानवर किसी को कितनी आसानी से मार डालते हैं.'
कहां शेयर किया गया वीडियो?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के समर्थन वाले टेलीग्राम चैनलों ने इस हफ्ते दो वीडियो शेयर किए थे. इनमें से एक वीडियो में रूसी सैनिक यूक्रेनी युद्ध बंदी का सिर धड़ से अलग करते दिख रहे हैं और इसके बाद वो खुशी भी मनाते हैं. हमला होने के बाद भी पीड़ित जीवित था, तब भी ये लोग हंस रहे थे.
हमेशा के लिए खामोश होने से पहले सैनिक कहता है, 'ये दुख रहा है, रुक जाओ.' वीडियो में जिन लोगों के जश्न मनाने की आवाज सुनाई देती है, उन्हें रूस के सैनिक माना जा रहा है. ये लोग बोलते हैं, 'हम काम कर रहे हैं, भाई, हम अपना काम कर रहे हैं. काट रहे हैं. रीढ़ की हड्डी तोड़ रहे हैं. क्या, तुमने पहले कभी सिर धड़ से अलग नहीं किए?'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










