
जलजमाव, ट्रैफिक और कचरा... चुनाव से पहले मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की ये तस्वीर बढ़ाएगी BJP की चिंता!
AajTak
गुरुग्राम में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याएं बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही हैं. गुरुग्राम में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या ने लोगों को काफी परेशान किया है. हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण हीरो होंडा चौक, राजीव चौक और आईएफएफसीओ चौक समेत कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली.
हरियाणा के मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुकी सिविक फैसिलिटी बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं. इलेक्शन में महज 20 दिन बाकी रह गए हैं. पिछले एक दशक से गुरुग्राम में बीजेपी का दबदबा रहा है, और पार्टी ने 2014 से लगातार तीन बार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में गुरुग्राम की नागरिक सुविधाओं के स्तर में आई गिरावट ने मिलेनियम सिटी नाम से मशहूर से इस शहर को ट्रोल्स के निशाने पर ला दिया है. शहरवासी लगातार खराब सुविधाओं को लेकर शिकायतें करते रहे हैं.
कार्पोरेट हब के तौर पर है गुरुग्राम की पहचान कॉर्पोरेट हब के तौर पर पहचान रखने वाला गुरुग्राम राजनीतिक वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है. खासकर राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में गुरुग्राम, बादशाहपुर, सोहना और पटौदी की चार विधानसभा सीटें आती हैं. 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने इनमें से तीन सीटें जीती थीं, जबकि बादशाहपुर से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश दौलताबाद विजयी हुए थे. गुरुग्राम सीट पर बीजेपी के सुधीर सिंगला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 32,000 से अधिक मतों से हराया था, जबकि कांग्रेस का उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा.
कांग्रेस ने दिया है मोहित ग्रोवर को टिकट 2014 के चुनावों में, बीजेपी उम्मीदवार उमेश अग्रवाल ने सीट जीती थी. आईएनएलडी के गोपी चंद गहलोत दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार धरमबीर गाबा तीसरे स्थान पर और निर्दलीय उम्मीदवार सुखबीर कटारिया चौथे स्थान पर रहे थे. कांग्रेस ने इस बार गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है, जिन्होंने 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लगभग 50,000 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे. नामांकन के बाद मोहित ग्रोवर ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, "बीजेपी के वादे हर बारिश की बूंद के साथ बह जाते हैं". वहीं, बीजेपी ने इस बार महेश शर्मा को गुरुग्राम से उम्मीदवार बनाया है.
जलभराव की समस्या बनी परेशानी शहर में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याएं बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही हैं. गुरुग्राम में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या ने लोगों को काफी परेशान किया है. हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण हीरो होंडा चौक, राजीव चौक और आईएफएफसीओ चौक समेत कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक तीन किलोमीटर तक धीमा रहा. शहर के पॉश इलाकों में भी जलभराव और ट्रैफिक की स्थिति गंभीर बनी रही.
पुराने गुरुग्राम के सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और पुरानी दिल्ली रोड पर जलभराव के कारण देर शाम तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. सोशल मीडिया पर लोगों ने गुरुग्राम को 'जलग्राम' नाम तक दे दिया. पॉलिटिकिल कॉमेंटेटर सुहेल सेठ ने भी कई बार गुरुग्राम की नागरिक सुविधाओं पर ध्यान आकर्षित किया है. एक ट्वीट में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से सवाल किया, "क्या आपको शर्म आती है या हमें और इंतजार करना चाहिए?"

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










