
जर्मनी में हुआ कुछ ऐसा, थिरकने लगे दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk
AajTak
टेस्ला इंक (Tesla Inc) के फाउंडर एलन मस्क (Elon Musk) का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. इसमें वो नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ...
दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो जर्मनी का है.
जर्मनी में खुली Tesla की गीगाफैक्टरी
एलन मस्क का ये वीडियो जर्मनी में टेस्ला की गीगाफैक्टरी की ओपनिंग के दौरान का है. यूरोप में कंपनी की ये पहली फैक्टरी है जो जर्मनी के बर्लिन (Tesla Berlin Gigafactory) में खुली है. इस फैक्टरी को बनाने में कंपनी ने 4 अरब पाउंड का निवेश किया है. इस प्लांट से हर साल 5 लाख टेस्ला कारें बनकर निकलेंगी. इस फैक्टरी से करीब 12,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. इससे पहले कंपनी अमेरिका से बाहर चीन के शंघाई में भी अपनी एक फैक्टरी खोल चुकी है.
शंघाई में भी किया था डांस
एलन मस्क का जर्मनी की बर्लिन गीगाफैक्टरी की ओपनिंग पर किया डांस तो काफी पॉपुलर हो ही रहा है. इससे पहले कंपनी ने जब शंघाई में अपना प्लांट शुरू किया था, तब भी एलन मस्क ने ऐसे ही डांस किया था. सोशल मीडिया पर उनके दोनों डांस को लेकर कंपेरिजन भी चल रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












