
'जय श्रीराम' बोलने पर छात्र को मंच से उतारने वाली प्रोफेसर सस्पेंड, Video सामने आने के बाद हुआ एक्शन
AajTak
यूपी के गाजियाबाद में 'जय श्रीराम' बोलने पर छात्र को मंच से उतारने वाली दो महिला प्रोफेसर्स को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कल्चरल प्रोग्राम चल रहा था, जिसमें छात्र ने मंच से जय श्रीराम बोल दिया था. इसी बात को लेकर महिला प्रोफेसर ने उसे मंच से जाने को कह दिया था. इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में कल्चरल प्रोग्राम के दौरान एक छात्र ने जय श्रीराम बोल दिया था. इसको लेकर वहां मौजूद महिला प्रोफेसर ने छात्र को मंच से नीचे उतार दिया था. इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद महिला प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है.
बता दें कि ABES इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोग्राम एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था. इसमें देखा जा सकता है कि कॉलेज में हो रहे प्रोगाम के दौरान मंच पर एक छात्र परफॉर्म करने के लिए पहुंचता है. सामने ऑडियंस में बैठे कॉलेज के अन्य छात्रों के जय श्रीराम बोलने पर मंच पर पहुंचे छात्र ने भी जय श्रीराम बोल दिया.
यह भी पढ़ेंः कॉलेज प्रोग्राम में छात्र ने लगाया धार्मिक नारा तो मैडम ने डांट कर मंच से उतारा, वीडियो हुआ वायरल
छात्र के जय श्रीराम बोलने पर कॉलेज की एक प्रोफेसर छात्र पर नाराज होने लगीं. प्रोफेसर मंच के नजदीक पहुंचीं और छात्र को रोकने के साथ ही मंच से जाने के लिए कह दिया. छात्र ने प्रोफेसर से कहा भी कि पहले ऑडियंस में से किसी ने नारा लगाया था, इसके बाद उसने उत्तर में जय श्रीराम बोला है. ऑडियंस में से किसी ने मामले का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया.
यहां देखें वीडियो
कॉलेज प्रबंधन ने इन दो महिला प्रोफेसर्स को किया सस्पेंड

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










