
जयपुर SMS अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के ICU वार्ड में लगी आग, 6 मरीजों की मौत... अन्य 5 की हालत गंभीर
AajTak
जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात भीषण आग भड़क उठी. ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू में आग की लपटें उठीं, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. तिमारदार मरीजों को बेड सहित सड़क पर लेकर भागे. आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया.
जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (SMS Hospital) के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. आग की लपटें ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में तेजी से फैलीं, जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के वक्त ICU में 24 मरीज मौजूद थे. आग की लपटें देख अस्पताल के कर्मचारी और ICU वार्ड के बाहर मौजूद तिमारदार तुरंत हरकत में आए और मरीजों को बेड सहित बाहर निकालना शुरू किया.
इस घटना में दम घुटने से कम से कम 6 मरीजों की मौत हो गई और कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी अनुराग धाकड़ ने कहा, 'ट्रॉमा सेंटर में दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू हैं. एक ट्रॉमा आईसीयू और एक सेमी-आईसीयू. वहां 24 मरीज़ थे; 11 ट्रॉमा आईसीयू में और 13 सेमी-आईसीयू में. ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेज़ी से फैल गई, जिससे जहरीली गैसें निकलीं. ज्यादातर गंभीर मरीज बेहोशी की हालत में थे.'
पांच और मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है
ट्रॉमा सेंटर प्रभारी ने कहा, 'हमारी ट्रॉमा सेंटर टीम, हमारे नर्सिंग ऑफिसर और वार्ड बॉय ने तुरंत उन्हें ट्रॉलियों पर लादकर बचाया और जितने मरीजों को हम आईसीयू से बाहर निकाल पाए, उन्हें दूसरी जगह ले गए. उनमें से छह मरीजों की हालत बहुत गंभीर थी; हमने सीपीआर से उन्हें होश में लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका... पांच मरीज अब भी गंभीर हैं... मृतकों में दो महिलाएं और चार पुरुष हैं. मृतकों की पहचान पिंटू (सीकर) , दिलीप (आंधी) , श्रीनाथ (भरतपुर), रुक्मणि (भरतपुर), खुशमा (भरतपुर) और बहादुर (सांगानेर) के रूप में हुई है.'
मरीजों को बेड सहित सड़क पर लेकर भागे
तिमारदार (पेशेंट के साथ मौजूद उसके घरवाले या रिश्तेदार) अपने-अपने मरीजों को बेड सहित लेकर अस्पताल से बाहर भागे. कई गंभीर मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एसएमएस अस्पताल के बाहर सड़क पर मरीज बेड पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ लेटे हुए हैं. अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










