
जयपुर में घरेलू नौकरों की खौफनाक करतूत, 48 साल की महिला को चाकू घोंपकर लूट लिए गहने, पुलिस कर रही तलाश
AajTak
लूट और हमले की यह सनसनीखेज वारदात जयपुर के अंबाबाड़ी इलाके की है. जहां 48 वर्षीय महिला को उसके दो घरेलू सहायकों और उनके साथी ने चाकू घोंपकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. वारदात सोमवार देर शाम की बताई जा रही है. उस वक्त पीड़ित महिला घर पर अकेली थी.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक घर में काम करने वाले दो नौकरों ने घर की मालकिन को चाकू घोंप दिया और घर में रखा कीमती सामान और जेवर लेकर फरार हो गए. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
लूट और हमले की यह सनसनीखेज वारदात जयपुर के अंबाबाड़ी इलाके की है. जहां 48 वर्षीय महिला को उसके दो घरेलू सहायकों और उनके साथी ने चाकू घोंपकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. मंगलवार को एक अफसर ने पीटीआई को बताया कि सोमवार शाम को हुई इस घटना के समय महिला ज्योति घर पर अकेली थी.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 48 साल की ज्योति के पति देवेंद्र किसी व्यापारिक यात्रा पर गए हुए थे. जबकि उनका बेटा शैलेश न्यू आतिश मार्केट में अपनी दुकान पर मौजूद था. पुलिस ने बताया कि देवेंद्र ने हाल ही में इंद्रजीत और अशोक नामक दो नौकरों को काम पर रखा था, जिनकी उम्र करीब 20 साल है.
पुलिस के अनुसार, उन दोनों ने अपने एक साथी राधे को मालिक के घर पर बुलाया और ज्योति का मुंह तौलिए से बंद कर दिया. इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए. जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया और घर में रखे कीमती आभूषण लूटकर भाग निकले.
इस दौरान ज्योति की चीख-पुकार सुनकर पास में रहने वाला उनका देवर मौके पर पहुंचा और उन्हें छुड़ाया. महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










