
जयपुरः मेयर सौम्या गुर्जर को निलंबित कर अपनों से घिरी गहलोत सरकार, जांच में दावा-कमिश्नर से हुई बदसलूकी
AajTak
जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर को निलंबित करने के मामले में अशोक गहलोत की सरकार को जब अपनों ने ही घेरा तो सरकार ने देर रात आनन-फानन में जांच रिपोर्ट जारी कर दी. जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेयर ने कमिश्नर के साथ अभद्रता की थी.
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार विपक्ष ही नहीं बल्कि अपनों का भी सामना कर रही है. जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर को हटाने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह चौटाला और परिवहन मंत्री प्रताप सीखाचीरवासा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सवाल उठाए थे. इसके बाद देर रात सरकार की ओर से एक जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें दावा किया गया कि मेयर ने कमिश्नर के साथ अभद्रता की थी. दरअसल, पिछले दिनों शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर और बीजेपी के तीन पार्षदों पारस जैन, अजय चौहान और शंकर शर्मा को निलंबित कर दिया था. मेयर समेत पार्षदों को कमिश्नर के साथ बदसलूकी करने के आरोप में निलंबित किया गया था. इसके बाद सियासी पारा बढ़ गया था. बीजेपी ने तो घेरा ही, कांग्रेस ने भी गहलोत सरकार के इस कदम को बेवजह का बताया.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









