
जम्मू में मानसून का कहर, 51 ट्रेनें रद्द तो 1200 फंसे यात्री दो स्पेशल ट्रेनों से रवाना
AajTak
जम्मू से दो स्पेशल ट्रेनें चलाकर 1200 से अधिक फंसे यात्रियों को घर भेजा गया. रविवार को 51 ट्रेनें रद्द की गईं, जबकि तीन ट्रेनों में बदलाव किया गया. भारी बारिश और भूस्खलन से जम्मू क्षेत्र में रेल यातायात पांच दिन से बाधित है.
उत्तरी रेलवे ने शनिवार को जम्मू स्टेशन से दो आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जिनमें 1200 से ज्यादा फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा गया. भारी मानसूनी तबाही के कारण पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में रेल यातायात बाधित है.
पहली ट्रेन अंबेडकर नगर और दूसरी छपरा के लिए रवाना हुई रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहली जम्मू तवी–अंबेडकर नगर आरक्षित स्पेशल ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना हुई, जिसमें करीब 674 यात्री सवार थे. वहीं दूसरी जम्मू तवी–छपरा स्पेशल ट्रेन शाम 5 बजे रवाना हुई, जिसमें 560 से अधिक यात्री थे.
रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई रेलवे पुलिस और जिला प्रशासन ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मदद के लिए विशेष हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है. यहां फंसे हुए यात्रियों और श्रद्धालुओं को जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
51 ट्रेनें रद्द, 3 में बदलाव उत्तरी रेलवे ने रविवार को जम्मू और कटरा स्टेशनों से चलने वाली 51 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके अलावा तीन अन्य ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिन किया गया है. शनिवार को भी जम्मू, कटरा और ऊधमपुर से 46 ट्रेनों को रद्द किया गया था.
मानसूनी तबाही से यातायात बुरी तरह प्रभावित 26 अगस्त से जारी भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से जम्मू क्षेत्र में रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित है. कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन की चपेट में आने से 34 लोगों की मौत हो गई थी. इस दौरान जम्मू क्षेत्र में 1910 के बाद से सबसे ज्यादा 380 मिमी बारिश दर्ज की गई.
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेनें सामान्य रेलवे ने यात्रियों की चिंता को दूर करते हुए बताया कि कटरा–श्रीनगर–कटरा वंदे भारत ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं. PRO ने कहा कि भूस्खलन और क्लाउडबर्स्ट से प्रभावित यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







