
जम्मू में गैंगवार: गटरू गैंग के सरगना सुमित जांडियाल की सरेआम गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
AajTak
जम्मू के ज्वेल चौक पर दिनदहाड़े गटरू गैंग के सरगना सुमित जांडियाल की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना गैंगवार का परिणाम बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
जम्मू के ज्वेल चौक पर मंगलवार दोपहर सरेआम हुई गैंगवार में गटरू गैंग के सरगना सुमित जांडियाल उर्फ गटरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि तीन हमलावरों ने सुमित की एसयूवी को रोककर उस पर चार गोलियां चलाईं.
गंभीर रूप से घायल सुमित को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद हमलावर एक दोपहिया वाहन को बंदूक के दम पर छीनकर मौके से फरार हो गए.
गटरू गैंग के सरगना सुमित जांडियाल की हत्या
सुमित जांडियाल गैंगस्टर था और पिछले साल सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत उसे हिरासत में लिया गया था. इससे पहले साल 2017 में भी उस पर जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन वह बच गया था.
इस मामले पर अपर पुलिस महानिदेशक (ADGP) आनंद जैन ने बताया कि यह एक गैंगवार है. सुमित विजयपुर के गटरू गैंग से जुड़ा हुआ था. उस पर प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्यों ने हमला किया. यह आतंकवादी घटना नहीं, बल्कि गैंग राइवलरी का मामला है.
तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










