
जम्मू: फर्जी डिग्री बेचने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, मिले 100 से ज्यादा दस्तावेज
AajTak
जम्मू के आरएसपुरा थाने में स्थानीय युवक ने फर्जी डिग्री के मामले में केस दर्ज करवाया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी 25,000 रुपये प्रति डिप्लोमा और मार्कशीट लेता है. और 45,000 रुपये प्रति डिग्री लेता है.
दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालयों और शिक्षा बोर्ड की फर्जी डिग्री, डिप्लोमा व अन्य दस्तावेज बेचने वाले एक शख्स को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोटली गाला निवासी रवि कुमार को जम्मू के आरएस पुरा इलाके से पकड़ा गया है. आरोपी के पास से 100 फर्जी दस्तावेज भी मिले.
उन्होंने बताया कि नई बस्ती के रहने वाले सनी ने रवि कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी रवि इन फेक डिग्री और डिप्लोमा के बदले मोटी रकम लोगों से वसूलता था. आरोपी 25,000 रुपये प्रति डिप्लोमा और मार्कशीट और 45,000 रुपये प्रति डिग्री लेता था.
यूपी, कर्नाटक समेत कई राज्यों से जुड़े तार फर्जी डिग्री और मार्कशीट तैयार करते समय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिक्षा बोर्ड, कर्नाटक विश्वविद्यालय, सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर जैसे संस्थानों के नामों का उपयोग किया जा रहा था. वहीं, पुलिस के अनुसार यह मुमकिन नहीं लग रहा कि इस फर्जीवाड़े को कोई अकेले ही अंजाम दे रहा था. इसमें रैकेट की प्रबल आशंका है, जिसका पता लगाया जा रहा है.
राजस्थान में फर्जी डिग्री, डिप्लोमा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ इससे पहले, राजस्थान की अलवर जिला पुलिस ने विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों की डिग्री, डिप्लोमा घर बैठे उपलब्ध करवाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया था. पुलिस ने बताया कि उसने इस संबंध में बिहार के 3 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में सुधीर कुमार यादव (35), सुजीत कुमार मिश्रा (23) और सचिन कुमार सिंह (31) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जालसाजों से पूछताछ में सामने आया कि वो निजी विश्वविद्यालयों से सम्बन्ध स्थापित करके प्रवेश से लेकर परिणाम तक की सारी व्यवस्थाएं खुद ही करते हैं.
ये भी पढ़ें:

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










