
जम्मू के लोगों को ट्रेनों का तोहफा, बाड़मेर और कटरा–दिल्ली रूट की ट्रेनें फिर से शुरू
AajTak
जम्मू डिविजन में भारी बारिश के बाद बाधित ट्रेन सेवाओं को बहाल करने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. दिसंबर से चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन सातवें चरण में दोबारा शुरू किया जाएगा. जम्मू तवी–बाड़मेर, कटरा–नई दिल्ली और पठानकोट–शहीद कैप्टन तुषार महाजन रूट की सेवाएं फिर चालू होंगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही इन ट्रेनों को बहाल किया गया है.
जम्मू डिवीजन में अगस्त महीने में हुई भारी बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित रेल सेवाओं को बहाल करने की दिशा में रेलवे प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. गुरुवार को वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक (SDCM) उचित सिंघल ने जानकारी दी कि दिसंबर से चार और ट्रेनें पटरी पर लौटने जा रही हैं. यह बहाली सातवें चरण का हिस्सा है, इससे पहले छह चरणों में कई ट्रेनों को पुनः संचालित किया जा चुका है.
अधिकारियों के अनुसार, 1 दिसंबर से 14662 जम्मू तवी–बाड़मेर एक्सप्रेस, 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली और 74907 पठानकोट–शहीद कैप्टन तुषार महाजन पैसेंजर ट्रेन की सेवाएं पुनः शुरू होंगी. वहीं, 74906 शहीद कैप्टन तुषार महाजन–पठानकोट रूट की ट्रेन का संचालन 2 दिसंबर से बहाल किया जाएगा.
26 अगस्त को बंद हुई थी सेवा
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 26 अगस्त को बादल फटने और तेज बारिश के चलते जम्मू डिविजन के कई सेक्शनों में रेलवे ट्रैक और पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण 50 से अधिक ट्रेनों को या तो रद्द करना पड़ा था या गंतव्य से पहले रोक दिया गया था. इसके बाद से रेलवे की इंजीनियरिंग और सुरक्षा टीमों ने लगातार विभिन्न सेक्शनों का निरीक्षण किया और ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की.
ट्रैक की सुरक्षा, और तकनीकी निरीक्षण के आधार पर फैसला
SDCM उचित सिंघल ने कहा, 'हम तभी कोई ट्रेन बहाल कर रहे हैं जब यह सुनिश्चित हो जाए कि ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित हैं. धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य स्थिति में लौट रहा है.' उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए वो उत्तरी रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबरों पर ट्रेन का ताज़ा शेड्यूल अवश्य जांच लें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










