
'जम्मू की जेल में बंद डच नागरिक का दिल्ली में हो इलाज...', SC ने जेल प्रशासन को दिया आदेश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाज के बाद उसे मुकदमे का सामना करने के लिए वापस जम्मू जेल ट्रासंफर कर दिया जाएगा और यहां अस्पताल में रहने के दौरान उसके परिवार को उससे मिलने की अनुमति दी जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिया कि जम्मू की जेल में बंद और पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया से पीड़ित एक डच नागरिक को दिल्ली के एक विशेष अस्पताल में ट्रांसफर किया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद रिचर्ड डे विट की ओर से पेश वकील रोहन गर्ग की दलीलों पर सुनवाई करते हुए निर्देश दिया कि कैदी का इलाज नई दिल्ली के एक विशेष चिकित्सा केंद्र में किया जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाज के बाद उसे मुकदमे का सामना करने के लिए वापस जम्मू जेल ट्रासंफर कर दिया जाएगा और यहां अस्पताल में रहने के दौरान उसके परिवार को उससे मिलने की अनुमति दी जाएगी.
SC ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से मांगा था जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से उस याचिका पर जवाब मांगा था जिसमें अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह एक विशेष अस्पताल में पैरानॉयड स्किजोफ्रेनिया की बीमारी के लिए उचित चिकित्सा प्रदान करे. याचिकाकर्ता रिचर्ड डे विट, जिसे अप्रैल 2013 में एक हत्या के मामले में श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में जम्मू जिला जेल में बंद है.
10 वर्षों से जेल में है रिचर्ड
कोर्ट में दाखिल याचिका में याचिकाकर्ता ने कहा है कि वह लगभग 10 वर्षों से जेल में है और जेल में बीमारी का कोई उचित इलाज उपलब्ध नहीं होने के कारण उसकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ती जा रही है. याचिकाकर्ता ने उचित इलाज के लिए जिला जेल, जम्मू से नई दिल्ली या नीदरलैंड में एक विशेष चिकित्सा सुविधा में अपने ट्रासंफर की मांग की थी.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









