
जम्मू-कश्मीर: 36 पुलिसकर्मियों को समय से पहले दिया गया रिटायरमेंट, भ्रष्टाचार के लगे आरोप
AajTak
जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस वाली नीति पर काम कर रही सरकार ने 36 पुलिसकर्मियों को समय से पहले रिटायरमेंट दे दिया है. इन सभी पुलिसकर्मियों के तार भ्रष्टाचार से जुड़े पाए गए हैं. आरोप ये भी लगा है कि ये पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी ठीक तरह से नहीं कर रहे थे. इनकी असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने की बात भी सामने आई है.
जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस वाली नीति पर काम कर रही सरकार ने 36 पुलिसकर्मियों को समय से पहले रिटायरमेंट दे दिया है. इन सभी पुलिसकर्मियों के तार भ्रष्टाचार से जुड़े पाए गए हैं, इसके अलावा ड्यूटी के वक्त इनकी तरफ से लापरवाही भी हुई है. यहां तक कहा गया है कि इनमें से कुछ पुलिस अधिकारी असामाजिक गतिविधियों में शामिल थे. ऐसे में इनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए इन्हें समय से पहले ही रिटायरमेंट दे दिया गया है.
पुलिसकर्मियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
रिव्यू कमेटी ने एक जारी बयान में कहा है कि Jammu and Kashmir Civil Service Regulations के अनुच्छेद 226 के तहत इन पुलिसकर्मियों को समय से पहले रिटायरमेंट देने का फैसला हुआ है. कमेटी को जांच में पता चला है कि कई अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ठीक तरीके से निर्वाहन नहीं कर रहे थे, कुछ के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हुए. जिन 36 पुलिसकर्मियों को समय से पहले रिटायरमेंट दिया जा रहा है, उनकी ईमानदारी पर भी सवाल उठाए गए हैं.
अधिकारियों को दी गई चेतावनी
जारी बयान में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर भविष्य में और भी ऐसे अधिकारी सामने आएंगे तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अगर वे अपनी ड्यूटी का ठीक तरीके से निर्वाहन नहीं करेंगे, अगर लोगों का काम करने में उनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहेगा, अगर वे भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, तो उन सभी को भी सरकारी सेवा में बने रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
पिछले कुछ सालों में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार ने सख्त रवैया अपना रखा है. इससे पहले भी कई अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह का एक्शन लिया गया है. आने वाले दिनों में और भी कर्मियों पर गाज गिर सकती है क्योंकि रिव्यू कमेटी के पास अभी कई और मामले लंबित हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










