
जम्मू कश्मीर-हिमाचल में भारी बर्फबारी, पंजाब से मध्यप्रदेश तक मौसम ने ली करवट, तेज बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
AajTak
आईएमडी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी के भी आसार हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश और तूफान की संभावना है.
देश में गर्मी तेज होने लगी है और अधिकतर राज्यों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विभोक्ष के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. आईएमडी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी के भी आसार हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश और तूफान की संभावना है. देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किलोमीटर ऊपर है. वहीं 5.8 किलोमीटर के स्तर पर निम्न दबाव की रेखा मध्य और ऊपरी पश्चिमी हवाओं के साथ लगभग 62 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रही है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र में उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर है व एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण असम और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर है. दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं एक ट्रफ रेखा उत्तरी तमिलनाडु से लेकर आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा तक दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है. इन्हीं कारणों से देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली का मौसम दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी. हालांकि मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को बादल छाने की आशंका जताई है. IMD के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और उसके बाद तीव्रता और फैलाव में कमी आ सकती है. वहीं सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अगले 2 दिनों के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी संभव है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा उत्तरी पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और केरल में बारिश और तूफान संभव है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति हो सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










