जम्मू-कश्मीर: सेना ने अब तक ढेर किए 168 आतंकी, घाटी में 137 दहशतगर्द अब भी सक्रिय
AajTak
CRPF सूत्रों के मुताबिक विदेशी आतंकियों की संख्या इन दिनों जम्मू कश्मीर में बढ़ी है. वहीं लोकल आतंकियों का रिक्रूटमेंट कम हुआ है. इस साल सुरक्षा बलों के साथ हुए एनकाउंटर में 168 आतंकी अब तक मारे गए हैं. इनमें 47 विदेशी और 121 लोकल आतंकी शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर के मामले सामने आ रहे हैं. जिसमें कई दहशतगर्दियों को सेना ने ढेर भी किया है. आंकड़ों की बात करें तो इस साल सुरक्षा बलों के साथ हुए एनकाउंटर में 168 आतंकी अब तक मारे गए हैं. इनमें 47 विदेशी और 121 लोकल आतंकी शामिल हैं.
सेना के मुताबिक घाटी में अभी कुल 137 आतंकी सक्रिय हैं. इनमें 54 लोकल आतंकी और 83 विदेशी (पाकिस्तानी) मूल के आतंकी हैं. CRPF सूत्रों के मुताबिक विदेशी आतंकियों की संख्या इन दिनों जम्मू कश्मीर में बढ़ी है. वहीं लोकल आतंकियों का रिक्रूटमेंट कम हुआ है.
आज बुधवार सुबह भी हुई मुठभेड़
बुधवार की सुबह भी सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने पकड़े गए एक हाइब्रिड आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले पकड़े गए एक हाइब्रिड आतंकी की शोपियां के नौगाम में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों की गोली का शिकार हुए हाइब्रिड आतंकी का नाम इमरान बशीर बताया जा रहा है. सुरक्षाकर्मियों ने इमरान बशीर को अभी एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था.
टारगेट किलिंग कर रहे आतंकी
बता दें कि घाटी के लोग दहशत में जी रहे हैं. यहां गैर कश्मीरियों की हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है. आतंकी कश्मीर में टारगेट किलिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. जिसके चलते सरकारी कर्मचारी, प्रवासी मजदूर दहशत में देखे जा रहे हैं. आतंकी यहां लगातार गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं. खासतौर पर यहां बिहार के रहने वाले मजदूरों की हत्याओं ने चिंता और बढ़ा दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










