
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान बशीर गनी मारा गया
AajTak
जम्मू कश्मीर के शोपियां में यूपी के दो मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान बशीर गनी मारा गया. उसकी मौत दूसरे आतंकी की फायरिंग से हुई. दरअसल लश्कर-ए-तैयबा के इस आतंकी के खुलासे के बाद ही सुरक्षाबल छापेमारी कर रहे थे तभी आतंकियों से उनकी मुठभेड़ हुई.
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान बशीर गनी मुठभेड़ में मारा गया. उसे सुरक्षा बलों ने जिंदा पकड़ लिया था और उसके खुलासे के बाद दूसरी जगहों पर रेड डाली जा रही थी. इस बीच शोपियां के नौगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकी की गोली ही इमरान बशीर गनी को लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई.
जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया कि शोपियां में पकड़ा गया हाइब्रिड आतंकी मारा गया. उसे सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रहे एनकाउंटर में गोली लगी. पुलिस और सुरक्षा बल उसी के खुलासे पर छापा मार रहे थे. जब सुरक्षाबल नौगाम पहुंचे तो यहां उन्हें आतंकी दिखाई दिए, जिनसे मुठभेड़ शुरू हो गई. आतंकियों की गोली से ही शोपियां में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला इमरान बशीर गनी मारा गया.
टिन शेड में सो रहे मजदूरों पर फेंका था ग्रेनेड
18 अगस्त की रात शोपियां में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने टिनशेड में सो रहे मजदूरों के ऊपर ग्रेनेड फेंका था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. वो दोनों ही यूपी के रहने वाले थे और इलाके में मजदूरी का काम करते थे. इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था, जिसके बाद हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर गनी को गिरफ्तार कर लिया गया था. उससे पूछताछ के आधार पर सुरक्षाबलों ने कई जगहों पर रेड भी मारी थी.
शनिवार को हुई थी कश्मीरी पंडित की हत्या

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










