
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 6 साल बाद पेश होगा बजट, 3 मार्च से शुरू होगा सेशन
AajTak
यह पहली बार होगा जब अब्दुल्ला विधानसभा में बजट पेश करेंगे. उन्होंने 2009 से 2014 तक पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान गृह और सामान्य प्रशासनिक विभागों के अलावा अन्य विभागों का प्रभार संभाला था.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र, 3 मार्च को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. पिछले साल 16 अक्टूबर को सत्ता संभालने के बाद CM उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार का यह पहला बजट होगा.
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है, "मैं, मनोज सिन्हा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 21 (1) के प्रावधानों के तहत विधानसभा के सदस्यों से आह्वान करता हूं कि वे सोमवार, 3 मार्च को सुबह 10 बजे मेरा संबोधन सुनने के लिए जम्मू में विधानसभा परिसर में इकट्ठा हों."
सदस्यों से यह भी कहा गया कि वे जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम के नियम 174 के मुताबिक 16 फरवरी तक या उससे पहले चार से अधिक प्रस्ताव न भेजें.
पहली बार बजट पेश करेंगे उमर अब्दुल्ला
एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि सत्र तीन सप्ताह तक चलने की उम्मीद है और मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले बजट को मार्च के अंत से पहले विधानमंडल द्वारा अप्रूव किया जाएगा. यह पहली बार होगा, जब उमर अब्दुल्ला विधानसभा में बजट पेश करेंगे. उन्होंने 2009 से 2014 तक पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान गृह और सामान्य प्रशासनिक विभागों के अलावा अन्य विभागों का प्रभार संभाला था.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और डोडा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका, कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










