
जम्मू-कश्मीर में SIA की बड़ी कार्रवाई, OGW नेटवर्क को तोड़ने के लिए 19 जगहों पर छापेमारी
AajTak
POS सिम कार्ड विक्रेताओं के अलावा ऐसे कस्टमर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है जिनके नाम पर छह से अधिक सिम कार्ड इश्यू हैं. टेलीफोन सर्विस प्रोवाइडर्स को भी सलाह दी गई है कि वे धोखाधड़ी करने वाले POS सिम कार्ड सेलर्स के खिलाफ डेटाबेस बनाएं जो पहले से इश्यू सिम कार्ड के बारे में जानकारी न देकर पूरे सिस्टम को धोखा दे सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) पुलिस की स्पेशल इन्विस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने सिम कार्डों के दुरुपयोग और धोखाधड़ी कर सिम कार्ड बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि आतंकवादियों द्वारा सिम कार्ड के लगातार बढ़ते दुरुपयोग के मामले सामने आने के बाद ये कार्रवाई की गई है. आतंकियों के OGW (Over Ground Workers) सहयोगी, नशीले पदार्थों के तस्करों और अन्य अपराध के संबंध में SIA ने 11 अलग-अलग FIR दर्ज की थी. इन मामलों में पूरे कश्मीर में 19 जगहों पर छापेमारी की गई.
छापेमारी वाले स्थानों में से अधिकांश प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) विक्रेताओं के थे, जिन्होंने इन कार्डों को टेलिकॉम डिपार्टमेंट के नियमों का उल्लंघन करते हुए बेचा. तीन मामलों में प्रारंभिक सबूतों से ये संकेत मिला कि सिम कार्ड को बॉर्डर के पार अपने आकाओं को भेजा गया. साथ ही जम्मू-कश्मीर के अंदर अन्य मॉड्यूल से कम्यूकेशन और आतंकियों की मदद के लिए सिम कार्ड खरीदे गए थे.
इन तीन मामलों से मिले संकेत
कुलगाम के चावलगाम में मेसर्स अल्टेट माइक्रो वर्ल्ड के नाम से एक POS वेंडर ने गौहर अहमद हाजम के डॉक्यूमेंट पर सिम कार्ड इश्यू किया और उसे कुलगाम के कैमोह में एक व्यक्ति को दे दिया जो आतंकी संगठन अंसार-उ-गजवातुल हिंद का OGW निकला.
एक अन्य मामले में अनंतनाग के मीर मोहल्ला मंघल के POS वेंडर ने सिम जारी किया जिसे OGW को सौंप दिया. मामले की जानकारी के बाद सबूत के लिए तीनों (विक्रेता, ग्राहक और ओजीडब्ल्यू) के घरों की तलाशी ली गई.
तीसरे मामले में चार PoS वेंडर्स ने किसी और का डॉक्यूमेंट्स चुराकर सिम कार्ड जारी कराया और उसका दुरुपयोग किया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










