
जम्मू-कश्मीर में 15 घंटे में तीन एनकाउंटर, किश्तवाड़ में एक जवान शहीद, सोपर में मारा गया एक आतंकी
AajTak
जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 घंटे में एनकाउंटर की तीन घटनाएं सामने आई हैं. इसमें एक ओर जहां सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, वहीं, किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में एक पैरा ट्रूपर शहीद हो गया है, जबकि चार पैरा सैनिक घायल हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 घंटे में एनकाउंटर की तीन घटनाएं सामने आई हैं. इसमें एक ओर जहां सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक आतंकी को मार गिराया है, वहीं, किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में एक पैरा ट्रूपर शहीद हो गया है, जबकि चार पैरा सैनिक घायल हो गए हैं.
तीनों एनकाउंटर की सिलसिलेवार तरीके से बात करें तो पहला एनकाउंटर श्रीनगर के बाहरी इलाके के जबरवान वन क्षेत्र में हुआ. यहां दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए थे, कई घंटों तक ऑपरेशन चला. लेकिन थोड़ी देर पहले ये ऑपरेशन रोक दिया गया है, क्योंकि बताया जा रहा है कि आतंकवादी ज़बरवान पहाड़ियों के जंगल में भाग गए हैं.
दूसरा एनकाउंटर- किश्तवाड़ में हुआ. यहां सुदूर जंगल में आतंकवादी छिपे हुए थे, लेकिन इस मुठभेड़ में नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए हैं, जबकि चार पैरा सैनिक घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में 2 ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) की हत्या के बाद तलाश तेज कर दी गई है. इसके अलावा तीसरा एनकाउंटर सोपेर में हुआ था, जहां एक आतंकी मुठभेड़ में मारा गया था.
बता दें कि किश्तवाड़ में मुठभेड़ आज सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई, जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दलों ने केशवान जंगल में आतंकवादियों को रोका. सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर किश्तवाड़ के भारत रिज क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया. तभी दूसरी तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. पहले अधिकारियों ने कहा था कि शुरुआती गोलीबारी में 4 सैन्यकर्मी घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन की हालत "गंभीर" बताई गई. हालांकि इस एनकाउंटर में एक पैरा ट्रूपर शहीद हो गया है. जबकि 4 सैनिक घायल हो गए हैं.
बात श्रीनगर मुठभेड़ की करें तो यहां जबरवान वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए थे. एक अधिकारी ने बताया कि दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी. आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










