
जम्मू कश्मीर में सीट शेयरिंग से कांग्रेस नेता नाराज, NC को हिंदू बहुल इलाके में ज्यादा सीटें दिए जाने पर विवाद
AajTak
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के एक वर्ग का कहना है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को अधिक सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस के कई नेताओं का कहना है कि सीट शेयरिंग के तहत जम्मू की कई हिंदु बहुल्य सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस के हिस्से में आई हैं.
जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इस बीच खबर है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के कुछ नेता खुश नहीं हैं.
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के एक वर्ग का कहना है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को अधिक सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस के कई नेताओं का कहना है कि सीट शेयरिंग के तहत जम्मू की कई हिंदु बहुल सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस के हिस्से में आई हैं.
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं. दोनों पार्टियां 85 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारेंगी. इसके तहत फारूख अब्दुल्ला की नेशनल कान्फ्रेंस 51 सीटों पर तो कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं सीपीआई (एम) और पैंथर्स के खाते में एक-एक सीट देने पर सहमति बनी है.
गठंबधन की घोषणा करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में सीटों के बंटवारे के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत पूरी हो गई है. 90 में से, एनसी 51 सीटों पर और कांग्रेस 32 पर चुनाव लड़ेगी और यह सहमति बनी है कि 5 सीटें फ्रेंडली फाइट के लिए छोड़ी गई हैं. एक सीट सीपीआई (एम) और एक पैंथर्स पार्टी के लिए रखी गई है.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. 370 खत्म कर दिये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित क्षेत्र बना दिया गया था. इसके बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव तीन फेजों में होंगे. राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 18 सिंतबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. वहीं 4 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










