
जम्मू-कश्मीर में लश्कर का आतंकी मोहम्मद कटारिया गिरफ्तार, पहलगाम हमले से जुड़े हैं तार
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कटारिया तक पहुंचने में रिवर्स इन्वेस्टिगेशन का सहारा लिया गया. जांच टीम ने विभिन्न सुरागों का विश्लेषण कर उसे ट्रैक किया और गिरफ्तार किया. प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि कटारिया ने आतंकवादियों को हथियार, राशन और अन्य जरूरी सामग्री मुहैया कराई थी.
जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कारण, पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के मददगार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ कटारिया नाम के आतंकी को पकड़ा है, जो लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) का एक सक्रिय सदस्य है.
जांच में यह सामने आया कि कटारिया ने आतंकवादियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया और उनके हमलों की योजना में सहायता की. हालांकि वह बैसरन आतंकवादी हमले में सीधे तौर पर शामिल नहीं था.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कटारिया को दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी श्रीनगर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत ब्रिनाल-लामड़ इलाके से की गई. कटारिया कुलगाम के ऊपरी इलाकों में रहने वाले घुमंतु (Nomadic) समुदाय से ताल्लुक रखता है, जिनके झोपड़ियां पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं. ये इलाके लश्कर के आतंकवादियों द्वारा दक्षिण कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए अक्सर इस्तेमाल किए जाते हैं.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कटारिया तक पहुंचने में रिवर्स इन्वेस्टिगेशन का सहारा लिया गया. जांच टीम ने विभिन्न सुरागों का विश्लेषण कर उसे ट्रैक किया और गिरफ्तार किया. प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि कटारिया ने आतंकवादियों को हथियार, राशन और अन्य जरूरी सामग्री मुहैया कराई थी.
पुलिस ने गिरफ्तारी को आतंकवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता करार देते हुए कहा कि इससे दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.
22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










