
जम्मू-कश्मीर में बढ़ी सियासी हलचल, PM के न्योते के बाद महबूबा मुफ्ती ने बुलाई बैठक
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को जम्मू-कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मीटिंग करेंगे. इसको लेकर राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है. पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने रविवार को एक अहम बैठक बुलाई है.
जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से जारी राजनीतिक अस्थिरता अब दूर होने की उम्मीद है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया है. सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नेताओं को अनौपचारिक न्योता भेजा जा चुका है. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इंडिया टुडे से न्योता मिलने की पुष्टि की है. महबूबा मुफ्ती ने बताया है कि उन्हें मीटिंग के लिए अनौपचारिक रूप से न्योता मिला है और वो पार्टी नेताओं से इस पर चर्चा कर रही हैं. सूत्र बताते हैं कि रविवार को महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी नेताओं की एक बैठक बुलाई है, जिसमें 24 जून को पीएम मोदी के साथ होने वाली मीटिंग पर शामिल होने को लेकर चर्चा होने की संभावना है. इसी मीटिंग में तय होगा कि पीएम के साथ होने वाली मीटिंग में पीडीपी शामिल होगी या नहीं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










