जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के पिंगलाना में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, 1 CRPF जवान घायल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है. जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि एक सीआरपीएफ जवान घायल बताया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है. जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि एक सीआरपीएफ जवान घायल बताया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की. सुरक्षाबल ने इलाके की घेराबंदी कर ली है. आतंकियों की तलाश की जा रही है.
Terrorists fired upon joint party of CRPF & Police at Pinglana, Pulwama. In this terror attack, one Police personnel got martyred & one CRPF personnel got injured. Reinforcement sent. Area being cordoned: Jammu and Kashmir Police
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में रविवार को ये दूसरा आतंकी हमला है. इससे कुछ घंटे पहले ही शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी. जिसमें एक आतंकी को ढेर किया गया था. शोपियां के बसकुचान में ये मुठभेड़ हुई. मारे गए आतंकी की पहचान नौपोरा बसकुचान के रहने वाले नसीर अहमद भट्ट के रूप में हुई है, जो कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी ने बताया कि मारे गए लश्कर के आतंकी से गोला-बारूद, पिस्तौल, एके राइफल समेत कई हथियार बरामद हुए हैं. वह कई आतंकवादी अपराधों में शामिल था और हाल ही में एक मुठभेड़ से बच निकला था.
उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट
आतंकी हमले को लेकर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस हमले की निंदा करते हुए मैं जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भेजता हूं, जिन्होंने आज कर्तव्य के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. मैं सीआरपीएफ के घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी करता हूं."
30 सितंबर को मारे गए थे 2 आतंकी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










