
जम्मू कश्मीर: पकड़े गए आतंकी को लेकर रेड करने गई थी सेना, आतंकियों ने की हत्या, मुठभेड़
AajTak
जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक दिन पहले पकड़े गए हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर की गोली मारकर हत्या कर दी है. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ की ये घटना उस जगह के काफी करीब हुई है जहां 15 अक्टूबर को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी थी.
जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं. सुरक्षाबलों की एक दिन पहले ही शोपियां जिले में आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी. बुधवार की सुबह भी सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने पकड़े गए एक हाइब्रिड आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. मुठभेड़ जारी है.
जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले पकड़े गए एक हाइब्रिड आतंकी की शोपियां के नौगाम में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों की गोली का शिकार हुए हाइब्रिड आतंकी का नाम इमरान बशीर बताया जा रहा है. सुरक्षाकर्मियों ने इमरान बशीर को अभी एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था.
इमरान बशीर को सुरक्षाबलों ने हाल ही में मजदूरों पर हुए ग्रेनेड अटैक के मामले में गिरफ्तार किया था. बताया जाता है कि सुरक्षाबलों के जवान इमरान की ओर से पूछताछ के दौरान किए गए खुलासे के आधार पर किसी जगह रेड करने गए थे कि आतंकियों ने पकड़े गए हाइब्रिड आतंकी को निशाना बना लिया. आतंकियों ने इमरान को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
शोपियां के नौगाम में इमरान बशीर की हत्या की ये घटना उस जगह के काफी करीब ही हुई है जिस जगह 15 अक्टूबर को आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी थी. सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकियों की ओर से की जा रही गोलीबारी के जवाब में फायरिंग शुरू कर दी.
इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. गौरतलब है कि पकड़े गए हाइब्रिड आतंकी की हत्या की ये घटना शोपियां के नौगाम में ही एक आम नागरिक की हत्या के 78 घंटे के भीतर हुई है. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आए दिन मुठभेड़ की घटनाएं हो रही हैं. अभी एक दिन पहले ही शोपियां में भी सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










