
जम्मू कश्मीर: टारगेट किलिंग के बीच सेना की ललकार, 6 दिन में 6 दहशतगर्दों का सफाया
AajTak
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का लगातार सफाया किया जा रहा है. इस साल अभी तक 105 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. अकेले जून में 6 दिन के भीतर 6 आतंकी मार गिराए गए हैं.
जम्मू कश्मीर में पिछले एक महीने से टारगेट किलिंग का दौर जारी है. लंबे समय बाद घाटी में फिर कश्मीरी पंडितों में खौफ देखने को मिला है. वे जम्मू की ओर अग्रसर हुए हैं, अपनी जान की सुरक्षा के लिए सरकार से गुहार लगाते देखे गए हैं. अब इस बदलते माहौल के बीच सेना के ऑपरेशन में भी तेजी आई है. अगर आतंकियों की नापाक हरकतों ने जमीन पर डर का माहौल पैदा किया है तो सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने आतंकियों के हौसलों को भी पस्त किया है.
आंकड़े बताते हैं कि इस साल जून महीने तक सुरक्षाबलों ने तमाम एनकाउंटर्स में 105 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. अकेले जून में 6 दिन के भीतर 6 आतंकियों का सफाया किया गया है. इस दौरान दो बड़े आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे उनके नेटवर्क को लेकर सवाल-जवाब जारी हैं. जानकारी के लिए मुताबिक 11 मई को तीन दहशतगर्दों को ढेर किया गया था, आज गुरुवार को भी शोपिया में दो आतंकियों को मारा गया है.
वैसे भी अब क्योंकि कुछ दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है, ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेना ने खास तैयारी शुरू कर दी है. ऐसी खबर है कि इस बार पुलिस, सेना, केंद्रीय अर्धसैनिकबलों के करीब 35 बटालियन जमीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने जा रहे हैं. उनके पास अत्याधुनिक हथियार भी रहेंगे जिससे आतंकियों के हर मंसूबे को नाकामयाब किया जा सके. बड़े स्तर पर ड्रोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है. जब से आतंकियों ने यात्रा को निशाना बनाने की धमकी दी है, सुरक्षा को और ज्यादा मुस्तैद कर दिया गया है.
अब जम्मू-कश्मीर में तो आतंकियों का सफाया जारी है ही, इसके अलावा नक्सल प्रभावित इलाकों में भी सेना के ऑपरेशन में तेजी आई है. इस साल 8 फरवरी से 25 फरवरी तक झारखंड में आप्रेशन डबल बुल चला था, 10 फरवरी को कोबरा के साथ एनकाउंटर हु़आ था, 16 आईईडी बरामद की गई थीं. इसी तरह और भी कई ऑपरेशन कर नक्सलियों को भी जमीन पर काफी कमजोर करने का प्रयास रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










