
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने 3 गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मारी
AajTak
कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां में तीन गैर कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी की है. घायलों में अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव हैं, जो बिहार के जिला सुपौल के रहने वाले हैं.
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया है. जानकारी के मुताबिक शोपियां के गगरान इलाके में 2 नकाबपोश आतंकवादियों ने तीन गैर कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी. इस हमले में तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना के तुरंत बाद तीनों को एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया.
पीड़ितों की पहचान अनमोल कुमार, हीरालाल यादव और पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में की गई है. कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां में तीन गैर कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी की है. घायलों में अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव हैं, जो बिहार के जिला सुपौल के रहने वाले हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. घेराबंदी शुरू की जा रही है.
अधिकारियों ने कहा कि रात लगभग 8:45 बजे दो हथियारबंद नकाबपोश दक्षिण कश्मीर जिले के गगरान गांव में गैर-स्थानीय मजदूरों के किराए के घर में घुस गए और बिहार के तीन मजदूरों पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि यह आवास सुरक्षा बलों के शिविर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर है. अधिकारियों ने बताया कि घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया.
एसएमएचएस अस्पताल के बाहर बालमदेव ठाकुर ने कहा कि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल है. उन्होंने बताया कि तीनों पीड़ितों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. कभी किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा भी नहीं हुआ था. उन्होंने बताया कि यहां करीब 20 गैर-स्थानीय लोग रहते हैं जो कि मजदूरी करते हैं. सभी किराए के घर में रहते हैं. बिहार के अब्दुल नज़र ने कहा कि 2 लोग घर में घुस गए और तीनों को गोली मार दी. जब हमने चीखें सुनीं तो हम नीचे थे. 2 लोग गोलीबारी करके भाग गए.
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि मजदूरों को निशाना बनाने वाले ऐसे बर्बर कृत्य आतंकवादियों और उनके समर्थकों की हताशा और कायरता को उजागर करते हैं. उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों और उनके परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
इस बीच राजनीतिक दलों ने भी हमले की निंदा की है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं बिना शर्त इस हमले की निंदा करता हूं और घायलों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










