
जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोपहर 1 बजे शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन
AajTak
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के चसाना पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले शिकारी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने दिन में 1 बजे बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया था.
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के चसाना पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले शिकारी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने दिन में 1 बजे बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया था. सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपे आतंकवादियों की निशानदेही कर ली है. बता दें कि रियासी जिले में 25 सितंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है.
अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि शिकारी इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ हुई.
हाल ही में कश्मीर के बारामूला से सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ का वीडियो सामने आया था. इसमें दिखाई दे रहा था कि आतंकी फायरिंग करने के बाद भागने की फिराक में था, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया और तड़ातड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. इससे आतंकी घायल हो गया और जमीन पर गिर गया. वह जैसे ही गिरा उसके हाथ से हथियार छूट गया, लेकिन उसने रेंगते हुए बंदूक उठाई, लेकिन सामने से आ रही गोलियों की बौछार से वह ढेर हो गया. दरअसल, आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच पिछले शनिवार को मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए थे. इससे पहले 11 सितंबर को उधमपुर जिले के बासंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया गया था, यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सेना की पहली पैरा डिवीजन और पुलिस के जवान खंडारा टॉप पर छुपे आतंकवादियों की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










