
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्कर आतंकी अल्ताफ लाली ढेर
AajTak
जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप आतंकी को मार गिराया गया है. लश्कर के आतंकी अल्ताफ लाली का सुरक्षाबलों ने सफाया कर दिया है.
जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप आतंकी को मार गिराया गया है. लश्कर के आतंकी अल्ताफ लाली का सुरक्षाबलों ने सफाया कर दिया है.
बांदीपोरा में मुठभेड़ शुक्रवार सुबह से हो रही है. सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू की थी. उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया था.
इससे पहले इस एनकाउंटर में एक आंतकी के घायल होने की खबर थी. इस दौरान दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह चौथा एनकाउंटर है. इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेरा था. मुठभेड़ में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया था.
बांदीपोरा पुलिस ने कल लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि उन्हें इंटेल इनपुट मिली थी कि लश्कर से जुड़े कुछ ओवर ग्राउंड वर्क पुलिस और गैर स्थानीय लोगों पर हमला करने की फिराक में हैं. इस खुफिया सूचना के आधार पर बांदीपोरा पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और जिले में विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी की थी.
कहा जा रहा है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आतंकियों की धर-पकड़ के लिए यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










