
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, कल सोनमर्ग में करेंगे Z-मोड़ टनल का उद्घाटन
AajTak
समुद्र तल से 8,650 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित Z-मोड़ टनल परियोजना लेह के रास्ते में श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, भूस्खलन और हिमस्खलन मार्गों से बचाएगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग का दौरा करेंगे. सुबह करीब 11:45 बजे वह सोनमर्ग टनल (Z-मोड़ टनल) का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग टनल परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है.
श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य टनल, एक निकास सुरंग और प्रवेश मार्ग शामिल हैं. समुद्र तल से 8,650 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह परियोजना लेह के रास्ते में श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, भूस्खलन और हिमस्खलन मार्गों से बचाएगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगी.
साल भर सोनमर्ग आ सकेंगे पर्यटक
यह परियोजना सोनमर्ग को साल भर घूमने लायक जगह में बदलेगी जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे शीतकालीन पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा. ज़ोजिला टनल, जिसके 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है, के साथ यह रास्ते की लंबाई को 49 किमी से घटाकर 43 किमी कर देगी और गाड़ियों की गति को 30 किमी/घंटा से बढ़ाकर 70 किमी/घंटा कर देगी, जिससे श्रीनगर घाटी और लद्दाख के बीच निर्बाध NH-1 कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी.
निर्माण श्रमिकों से भी मिलेंगे पीएम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










